फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: किसानों को नहीं मिली दिल्ली जाने की इजाजत, पुलिस अलर्ट, घर में नजरबंद किये गए किसान नेता

Mon, 25 Jan 2021 11:09 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

  • - हाईवे पर पुलिस तैनात, ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोगों पर नज़र
विज्ञापन
झांसी के किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के एलान पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। झांसी से दिल्ली के लिए होने वाले किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने रोक दिया है। साथ ही किसान नेताओं को पुलिस ने घर पहुंचकर नजरबंद कर दिया है। उनके कहीं भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।  पुलिस की सख्ती से किसानों में काफी नाराजगी है। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर किसानों के दिल्ली जाने की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में जगह-जगह चौकसी बढ़ा दी गई है। हाईवे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली जाने की इजाजत नहीं है। 

खासतौर पर पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली पर जाने की कोशिश करने वालों पर निगाह रखी जा रही है। वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है कि कहीं किसान चोरी छुपे दिल्ली ना पहुंच जाएं। इसको लेकर पुलिस काफी सतर्क हैं। सोमवार सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले पुलिस ने किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर विदुआ के घर पहुंचकर उनको नजरबंद किया। साथ ही उनके घर पर मौजूद राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार व जन सूचना अधिकार मंच के मुदित चिरवारिया को भी नजरबंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें