फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश न होने से परेशानी में किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खिलारा। मानसूनी सीजन का पहला माह अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन बारिश अब तक शुरू नहीं हुई है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। बारिश न होने की वजह से खरीफ की बुवाई पिछड़ रही है। समय पर बुवाई न होने की वजह से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि जल्द अच्छी बारिश न होने पर उन्हें खरीफ सीजन में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
0000
समय पर बारिश न होने की वजह से खरीफ की बुवाई प्रभावित बनी हुई है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की भी आशंका पैदा हो गई है। - हरिश्चंद्र पटेल, ग्राम बसरिया
विज्ञापन

00

मानसूनी सीजन का पहला महीना सूखा ही गुजर गया है। खरीफ सीजन की दृष्टि से यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। किसानों में मायूसी है। - रामसिंह निरंजन, ग्राम बसरिया
00

खेतों में नमी बिलकुल नहीं है। ऐसे में बुवाई नहीं की जा सकती है। जल्द बारिश न हुई तो किसानों खरीफ सीजन से हाथ भी धोना पड़ सकता है। - रामकुमार द्विवेदी, ग्राम खिलारा
विज्ञापन


00
किसानों को कुदरत का साथ नहीं मिल रहा है। कभी समय पर बारिश नहीं होती है तो कभी अतिवृष्टि हो जाती है। इस बार भी यही हाल है। - जगदीश प्रसाद तिवारी, ग्राम खिलारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें