फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खाद के लिए किसानों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



मऊरानीपुर। कई दिनों से खाद के लिए भटक रहे किसानों ने शनिवार को गरौठा चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से वहां चारों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई। आक्रोशित किसान प्रशासन से खाद दिलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी शिवकुमार राठौर ने किसानों को समझाकर खाद के लिए टोकन दिलवाने का वादा कर जाम को खुलवाया एवं किसानों को पीसीएफ गोदाम पहुंचाया। जहां पीसीएफ प्रभारी द्वारा सैकड़ों किसानों को टोकन वितरित किए गए।

गौरतलब है कि छह दिन से पीसीएफ गोदाम में और आठ दिन से सहकारी समिति में खाद नहीं आने से क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं। किसान खाद लेने के लिए प्रतिदिन पीसीएफ गोदाम एवं सहकारी समिति जाते है, लेकिन शाम को मायूस होकर बिना खाद के ही उन्हें घर वापस जाना पड़ता है। लगातार खाद के लिए भटक रहे किसानों का शनिवार को सुबह गुस्सा फूट पड़ा। लगभग एक सैकड़ा किसान गरौठा चौराहे पर पहुंच गए। जहां महिला किसान सड़कों पर बैठ गईं और अन्य किसानों ने चारों ओर से गरौठा चौराहे को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को टोकन दिलाने का वादा कर जाम खुलवाया एवं पीसीएफ गोदाम ले जाकर किसानों को टोकन वितरित करवाए। उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी ने बताया कि गोदाम में कल से खाद आ जाएगी एवं सभी किसानों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें