फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसडीएम के निरीक्षण में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मिलीं गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



टहरौली। उप जिलाधिकारी टहरौली ने शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय गाता का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलने पर उन्होंने दूर करने के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी टहरौली अजय कुमार यादव सुबह 9:40 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय गाता में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा मिला। मौके पर 75 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष केवल 13 बच्चे ही मौजूद मिले। साथ ही विद्यालय में नियुक्त सहायक अध्यापक राहुल यादव, राहुल स्वर्णकार व अनुदेशक अरविंद कुमार अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


इसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सविता वर्मा हाजिरी रजिस्टर में एक दिन पहले ही 8:40 बजे उपस्थिति के हस्ताक्षर कर विद्यालय से नदारद मिलीं। वहीं 106 के सापेक्ष मौके पर केवल 25 छात्र-छात्राएं ही विद्यालय में उपस्थित मिले। विद्यालय में पदस्थ शिक्षा मित्र संजीव कुमार व सुधा देवी अनुपस्थित मिलीं। एसडीएम द्वारा जब खंड शिक्षा अधिकारी गुरसरांय से दूरभाष पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि उनके निरीक्षण में भी वह शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले थे। इसके अलावा विद्यालय परिसर में एक गुमटी रखकर अनाधिकृत कब्जा पाया गया, जिसे हटाने के लिए उप जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल व पुलिस को निर्देशित किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा प्रतिमाह स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा विभाग एवं उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर कार्यवाही के लिए लिखा जा रहा है।
विज्ञापन




:::
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गंदगी व शैक्षणिक स्तर खराब मिलने के साथ ही अन्य कई खामियां मिलीं हैं। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। -अजय कुमार यादव, उप जिलाधिकारी, टहरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें