फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुहारी। कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को शुरू हुई बारिश शनिवार तक रुक-रुककर जारी रही। अच्छी वर्षा से लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। खरीफ सीजन की मूंगफली, तिल, मूंग, उड़द और सोयाबीन की फसलों को समय पर नमी मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी लगातार कम होती जा रही थी। अंकुरित फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच गई थीं। सीमित सिंचाई संसाधन और गिरते जलस्तर के कारण किसान चिंतित थे। ऐसे में शुक्रवार देर रात मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचा दी। इससे खरीफ फसलों को नया जीवन मिल गया।
विज्ञापन


किसान प्रह्लाद श्रीवास, काशीराम कुशवाहा, किसान नेता देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अच्छी बारिश से अब फसल अच्छी होने की उम्मीद जाग गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें