चिरगांव। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अनियमित बिजली की आपूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली कटौती का सबसे अधिक असर पेयजल व्यवस्था व खरीफ फसलों पर पड़ रहा है। शुक्रवार शाम बिजली गुल होने के बाद रात लगभग दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। शनिवार को भी दिनभर बिजली के बार-बार आने-जाने से लोग परेशान रहे। शाम को फिर मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन होने से बिजली ठप हो गई थी। चिरगांव क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 33/11 केवी उपकेंद्र मोंठ से भी की जाती है, दूरी अधिक होने से आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बिजली की किल्लत से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पानी के लिए भी परेशानी होना पड़ रहा है। संवाद