फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसानों ने मांगी खाद और खराब फसलों का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों ने तहसील प्रांगण में प्रदर्शन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री, खाद्य एवं रसद मंत्री, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसके जरिये जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही खरीफ की फसलों का तत्काल मुआवजा और फसल बीमा क्लेम दिलाए जाने की मांग की गई। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड का किसान पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है। पैदावार न होने से किसान पूरी तरह कर्ज के बोझ तले दब चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान डीएपी के लिए पीसीएफ केंद्रों और समितियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें डीएपी के स्थान पर जबरन एनपीके खाद थमाई जा रही है। एनपीके की कीमत लगभग 2160 रुपये है, जबकि डीएपी की कीमत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शेखर राज बड़ोनिया, संजय सिंह, परमलाल कुशवाहा, चंद्रपाल यादव, पारस कुशवाहा, आनंद सिंह कंजा, भारत लाल कंजा, परशु कुशवाहा, बृजेश पायक, प्यारेलाल बेधड़क, जमुना प्रसाद यादव, रामाधार निषाद, नाथू सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें