एरच। घर से दो दिन पहले फसल की रखवाली करने गए किसान का शव पेड़ से लटका पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
थाना के बामौर में रहने वाला कालका प्रसाद साहू उम्र 62 वर्ष जो कि दो दिन पहले शाम को घर से खेत में खड़ी मूंगफली की फसल की रखवाली करने के लिए गया हुआ था। मृतक के पुत्र धीरज ने बताया कि उसके पिता खेत पर ही निवास करते थे। दो दिन तक घर पर न पहुंचने के कारण उसने कई जगह तलाश भी की थी लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह जानकारी मिली कि उसके पिता की शव गांव से काफी दूर ससोर नाले के किनारे उमर के पेड़ से गले में बंधे तार से लटका हुआ है। सूचना पाकर के पहुंचे परिजनों ने देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुला कर घटना स्थल के नमूना लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने एक युवक पर उसके पिता को धमकाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पुष्टि हो सकेगी।