फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तैयार हो रही रबी की फसल को देखते हुए अन्ना पशुओं पर रोकथाम को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने अन्ना पशुओं की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई शुरू की जाए। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा काफी परेशानियों के बीच किसानों ने रबी की फसल लगाई है लेकिन, अन्ना जानवर सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। थोड़ी सी चूक भी किसानों पर भारी पड़ रही। उन्होंने अतिवृष्टि एवं बीमा योजना का पैसा भी अब तक न मिलने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने मऊरानीपुर खरीद केंद्र से सभी किसानों के भुगतान करने, खरीद केंद्रों से खरीददारी में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की। आखिरी में एडीएम वान्या सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किशोरी लाल, प्यारेलाल बेधड़क, नंदराम सिंह खंगार, हीरा सिंह, रामसहाय, शशिकांत, सुभाष प्रजापति, दिलबाग सिंह, सुरेश शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें