अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ में स्नान करने गया रक्सा थाना इलाके का एक किसान वहां लापता हो गया। बुजुर्ग ने तीन दिन पहले फोन कर परिजन से कहा था कि भीड़ अधिक है, लेने आ जाओ। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। बेटा कुंभ में उसकी खोजबीन भी कर आया लेकिन पता नहीं चला।
रक्सा थाना इलाके के ग्राम सारमऊ निवासी किसान महेश यादव (59) 26 जनवरी को बस से महाकुंभ गए थे। वहां जाकर उन्होंने संगम में स्नान किया। इसके बाद उनका यहां परिजन के पास फोन आया कि बहुत भीड़ है, जिससे वह लौटने में असमर्थ हैं। उन्होंने निजी वाहन से प्रयागराज से झांसी लेकर आने की बात कही। उनका बेटा महाकुंभ परिसर में उनकी तलाश की, परंतु उनका कोई पता नहीं चल पाया। वह वापस आ गया। महेश के बारे में जानकारी न मिल पाने से परिजन परेशान हैं। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी दी है।