फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून से किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश : जल पुरुष

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को इलाइट स्थित एक निजी होटल में जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड जल संकट ग्रस्त हो रहा है, फसलें सूख रही हैं। जिसके कारण किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कृषि कानून पर कहा कि इस कानून से किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब किसान नहीं चाहता है तो कृषि कानून बनाने की जरूरत ही क्या है। किसानों द्वारा अनुशासन के दायरे में ही अनशन किया जा रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि बुंदेलखंड जैसा प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न इलाका आज जल संकट से जूझ रहा है। पूरे बुंदेलखंड में व्यापक जल साक्षरता की जरूरत है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर बुंदेलखंड में एक जल साक्षरता केंद्र की स्थापना करनी चाहिए। इस मौके पर जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. संजय सिंह, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. सीपी पैन्यूली, डॉ. मोहम्मद नई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें