फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने खेत पर लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना बरुआसागर के कोलवा गांव में कर्ज से तंग आकर एक किसान ने अपने ही खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक उन पर बैंक का डेढ़ लाख रुपये कर्जा था। जिसे न चुका पाने के चलते फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोलवा गांव निवासी बच्ची उर्फ सबलाल (35) किसान थे। उनका गांव में डेढ़ एकड़ का खेत है। लंबे समय पहले उन्होंने फसल के लिए बैंक से करीब डेढ़ लाख व गांव के लोगों से करीब एक लाख रुपये कर्ज लिया था। गांव के भी कुछ लोगों से रुपये ले रखे थे। जिसे चुका न पाने के चलते वह तनाव में रहने लगे। परिजनों का आरोप है कि बुधवार की रात करीब दो बजे वह खेत पर पानी लगाने गए थे, इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बृहस्पतिवार सुबह परिजन खेत पर पहुंचे जहां पेड़ पर उनका शव लटका देख घबरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें