फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार रात थाना बबीना इलाके के मोहल्ला बीजासेन में एक शादी समारोह का आयोजन था। वहां से पैदल घर लौटते समय सामने से आ रहे कार चालक ने जीजा व साले को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान जीजा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीछा कर चालक को मय कार के पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना बबीना के बीजासेन मोहल्ला निवासी चंदन (35) अपने साले शेखर (29) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मेन रोड पर स्थित गणेश मंदिर के सामने रात करीब दस बजे सामने से आ रही एक कार चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक कार लेकर झांसी की तरफ भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। चालक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। जहां भेल चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को कार समेत पकड़ लिया। वहीं, देर रात उपचार के दौरान चंदन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें