फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीन हड़प रही सरकार

विज्ञापन
भोजला में कांग्रेस की जय जवान -जय किसान अभियान के तहत लगाई गई चौपाल में किसानों के साथ कांग्रेसी। ? - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। किसान कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को ग्राम भोजला में जय जवान जय किसान अभियान के तहत किसान चौपाल लगाई। डा. सुधांशु त्रिपाठी ने सरकार पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी नेे कहा कि केंद्र सरकार किसानों की जमीनें हड़पने का काम कर रही है। किसानों को गुलाम बनाने का काम किया जा रहा है। किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि किसान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए काले कानूनों को खत्म करके ही मानेंगे। मनोज गुप्ता ने कहा कि किसान कानून से व्यापारी वर्ग का भी नुकसान होगा। नावेद ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, उनकी आवाज को दबाना ठीक नहीं है। इस मौके पर डॉ. टी चंद्रा, नीता अग्रवाल, राहुल गुप्ता, सुरेंद्र सक्सेना, शफीक मुन्ना, अनिल शर्मा, वीरेंद्र यादव, दीपेंद्र परिहार, संजीव निरंजन, गौरव झारखड़िया, बलवान सिंह यादव, रवि दुबे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें