फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 55 ने वार्ड नौ को 114 रन से हराकर जीती सीपीएल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में चल रही सिटी प्रीमियर लीग (सीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच वार्ड नंबर नौ और वार्ड 55 के बीच खेला गया। मुकाबले में वार्ड 55 ने वार्ड नौ को 114 रन से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच शतक लगाने पर सद्दाम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि अतुल सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में अरविंद वशिष्ठ ने टॉस के लिए सिक्का उछाला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में वार्ड 55 ने 236 रनों का लक्ष्य बनाया। जिसमें बल्लेबाज सद्दाम ने नौ छक्के और आठ चौकों की मदद से सौ रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड नौ की पूर टीम 122 रनों पर ही सिमट गई। मैच में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये और विशिष्ठ अतिथि पूर्व गरौठा विधायक बृजेंद्र व्यास ने उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये का पुरस्कार दिया। मैच में कमेंट्री जितेंद्र भदौरिया ने की। इस मौके पर एडवोकेट ज्ञानेंद्र तिवारी, अजय मिश्रा, विनय उपाध्याय, देवी सिंह कुशवाहा, भरत राय, अखलाक मकरानी, मजहर अली व अब्दुल जाबिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें