अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थाना इलाके में दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक किसान की मौत हो गई। किसान बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस लौट रहा था। इसी दरम्यान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है।
बबीना के ग्राम घिसौली निवासी हृदेश खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन-यापन करते थे। शनिवार को हृदेश घर की सब्जी लेने के लिए बड़ौरा चौराहे पर गए हुए थे। वहां से वह सब्जी लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान गलत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह घायल हो गए थे। आनन-फानन उनको बबीना के अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। साले रामगोपाल ने बताया कि स्थिति चिंताजनक होने पर बहनोई हृदेश को मेडिकल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। लेकिन, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
बता दें कि हृदेश के पिता परशु और बड़े भाई धनीराम की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई और पिता की मौत के बाद हृदेश ही परिवार का सहारा थे। मृतक के दो बेटे दीपू (20) और विजय (18) हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
मंडावली के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यज्ञ करत