फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सांप के डसने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सोयाबीन की फसल में कीटनाशक छिड़कते समय ग्राम गुंदरापुर निवासी गोटी अहिरवार को सांप ने डस लिया। उसकी मौत हो गई। इससे पहले परिजन दो घंटे तक झाड़फूंक कराते रहे।
विज्ञापन

मृतक के परिजन जमना प्रसाद ने बताया कि रविवार दोपहर में कोतवाली महरौनी अंतर्गत गुंदरापुर निवासी गोटी अहिरवार (60) पत्नी व मजदूरों के साथ खेत में सोयाबीन की फसल में कीटनाशक छिड़क रहा था। इसी दौरान पैर के अंगूठे में सांप ने डस लिया। घर पहुंचा तो चक्कर आए और हालत बिगड़ गई। परिजन करीब दो घंटे झाड़फूंक कराते रहे, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद वे लोग गोटी को लेकर महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें