फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खाली प्लाटों में भरा गंदा पानी... दुर्गंध से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खाली प्लाटों में जमा गंदे पानी को लेकर नगर पालिका के अफसर कार्रवाई के निर्देश भले दे रहे हों, लेकिन धरातल पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। विभिन्न मोहल्लों के खाली प्लाटों में जमा दूषित पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दुर्गंध के साथ मच्छर पनपने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि प्लाटों को चिह्नित करने के लिए टीम बना दी गई है। पहले प्लाट मालिक को दो नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया तो कार्रवाई की जाएगी। पेश है कुछ खाली प्लाटों में भरे गंदे पानी का आंखों देखा हाल...।
विज्ञापन

0000000
मोहल्ला आजादपुरा वर्णी चौराहा से करीमनगर मार्ग पर पुराने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने खाली प्लाट में दूषित पानी लंबे समय से जमा है। पानी की निकासी की सुविधा नहीं है। गहराई होने से हमेशा पानी जमा रहता है, इसमें कचरा डाले जाने से गंदगी हो रही है। दुर्गंध भी उठ रही है। इसके तीन ओर आबादी व एक ओर आम रास्ता है। इसके बाद भी निकासी नहीं कराई गई।
-
मोहल्ला तालाबपुरा में नाले के किनारे खाली प्लाट दूषित पानी व कचरा का अड्डा बन गया है। इसके दोनों ओर आबादी है। इसके बाद भी जमी गंदगी व गोबर की सफाई नहीं की जा रही है। प्लाट में जमा दूषित पानी से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। रास्ता किनारे खाली पड़ी भूमि की सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
मोहल्ला गोविंदनगर में कांशीराम कॉलोनी के मार्ग में खाली प्लाट में पानी जमा है। यह सड़क किनारे से लगा हुआ है। इसके बाद भी इसकी सफाई नहीं की गई, जिससे मच्छर पनप रहे हैं। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। यहां से कॉलोनी की लगभग एक हजार की आबादी व आसपास के लोग आवागमन करते हैं। इसके बाद भी निकासी नहीं की जा रही है।
-
दशहरा मैदान के पीछे स्थित कर्माबाई नगर में खाली प्लाट दूषित पानी जमा के अड्डा बने हुए हैं। यहां पूरे वर्ष पानी जमा रहता है। बारिश से हालात और भी बदतर हो गए हैं। लोगों को अन्य गलियों से होकर निकलना पड़ रहा है। बच्चों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। लंबे समय से पानी जमा होने से दुर्गंध उठ रही है।
-
जलभराव वाले स्थानों पर छिड़काव के लिए नगर पालिका को दवा उपलब्ध करा दी गई है। अब नगर पालिका की टीम दवा का छिड़काव करेगी। -अनिल क्रिस्टोफर मैसी, जिला मलेरिया अधिकारी
0000000
खाली प्लाट, जिनमें कूड़ा या जलभराव है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही नोटिस देकर सफाई कराई जाएगी। इसके बाद भी सफाई न कराने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।-मनीष कुमार, प्रशासक, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें