फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। थाना समथर के ग्राम बड़ा बेलमा में रविवार को रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन बिलख पड़े। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ग्राम बडा बेलमा पहुँचे और घटना पर दुख जताया। विधायक ने पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने के लिए एसडीएम मोंठ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम निवासी शिवनारायण राजपूत का पुत्र जितेंद्र (38) रविवार की शाम को पांच बजे के करीब ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की सफाई कर रहा थ। छह बजे शाम को वह उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने रोटावेटर में फंसा उसका शव निकाला। उसमें फंसने से चारों तरफ खून फैल गया था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उसका शादी करीब 15 वर्ष पहले भांडेर के ग्राम चंदरौल में हुई थी। उसका एक 11 वर्षीय बेटा एवं 9 वर्षीय बेटी है। उसके नाम करीब 4 बीघा जमीन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये झांसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें