फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

Thu, 11 Jun 2015 01:30 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पारीछा में सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने एक किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



बरुआसागर थाना क्षेत्र के उजयान निवासी प्यारेलाल राजपूत (65) की नातिन की शादी पिछले माह सात मई को हुई थी। बारह जून को उसकी पहली विदा होनी है। मंगलवार को वह नातिन की विदा का सामान लेने चिरगांव गए थे। चिरगांव से लौटने के बाद वह पारीछा में सामान की गठरी सिर पर रखकर सड़क पार कर रहे थे। तभी चिरगांव की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन



 टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं, बाइक सवार गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस प्यारेलाल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले आई। यहां रात नौ बजे उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें