फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने के दौरान किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा स्थित डगरवाहा गांव में खेत में पानी लगाने के दौरान किसान करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रुप से झुलस जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रक्सा पुलिस के मुताबिक डगरवाहा निवासी सुनील राजपूत (30) पुत्र प्रकाश कुछ दिन पहले अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वहां पड़े एक खुले तार पर उसका पांव पड़ गया। करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। तब तक उसका भाई इंदर भी वहां पहुंच गया। आसपास काम कर रहे किसान उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सुनील के पिता प्रकाश की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी। घर में पत्नी समेत पांच साल का एक बेटा है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें