फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खेत में पानी देने गये किसान की मौत, मोटर में तार लगाते समय हादसा, परिजनों को तीन घंटे बाद मिली सूचना

Wed, 09 Nov 2022 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में पिता रामशरण के अलावा मां राजकुमारी व छोटा भाई चंदन भार्गव है। चंदन रेलवे स्टेशन पर संविदा पर काम करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बबीना थाना इलाके में खेत पर करंट लगने से युवा किसान की मौत हो गई। मोटर का तार लगाते समय वह हादसे का शिकार हुआ। परिजनों को घटना के बारे में तीन घंटे बाद पता चला। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। 

विज्ञापन

मुरारी गांव निवासी रामशरण भार्गव का पुत्र आशीष भार्गव (28) खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार की सुबह तकरीबन छह बजे वह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित खेत के लिए निकला था। यहां वह खेत में पानी देने के लिए मोटर का तार लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

 

तकरीबन साढ़े नौ बजे वहां से कुछ ग्रामीण गुजरे तो उन्हें आशीष पानी की मोटर पर औंधा पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में पिता रामशरण के अलावा मां राजकुमारी व छोटा भाई चंदन भार्गव है। चंदन रेलवे स्टेशन पर संविदा पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें