फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसान ने घर में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



चिरगांव। चिरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदखास में रविवार को 45 वर्षीय किसान ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी और मां घर पर नहीं थे। परिजन ने उसकी आत्महत्या का कारण कर्ज से परेशान होना बताया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे ने बताया कि वृषभान दांगी पुत्र स्व. लक्ष्मीनारायण दांगी रविवार को घर पर अकेला था। उसकी मां किशोरी पशु बाड़े और पत्नी रचना खेत गई थी। दोपहर 12 बजे उसकी मां लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत ही पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि वृषभान का शव फंदे पर धोती के सहारे लटक रहा था। उसके गले पर चोट के निशान थे। ये देखकर घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि मृतक का एक बेटा गोलू (9) और बेटी गौरी (11) है। भतीजे अमित ने बताया कि चाचा वृषभान पर बैंक का काफी कर्ज था। इससे वह अक्सर परेशान रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें