फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली के खंभे से टकराकर पलटी कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोंठ। पूंछ बस स्टैंड के पास रविवार सुबह बिजली के खंभे से टकराकर कार पलट गई। घटना में कार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद खंभा झुकने से तार टूटकर नीचे गिर गया और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शाम को मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।



नरेश (40) पुत्र हरिवंश निवासी खुटेला थाना कोंच जनपद जालौन अपने साथियों के साथ शादी समारोह में कार से एरच गया था। रविवार सुबह वह वापस आ रहा था। सुबह चार बजे उसकी कार पूंछ बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कार सवार लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में नरेश और सचिन पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ककरौली थाना नदीगांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, जयनारायण और ध्रुव कुशवाहा को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश और सचिन को मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया गया। बताया कि कार में दो महिलाओं सहित छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसा सुबह चार बजे हुआ जब बस स्टैंड पर भीड़ नहीं थी और दुकानें भी बंद थीं अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें