फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसान की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दतिया। जिले के कुआखेड़ा गांव में 57 वर्षीय किसान कोमल पाल की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव बुधवार को गांव के ही विनय समाधिया के घर के एक बंद कमरे से बरामद हुआ।
परिजनों के अनुसार मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी के वार के तीन गंभीर मिले हैं। मृतक के बड़े बेटे जीतू पाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी। तब उन्होंने विनय समाधिया के घर होने और थोड़ी देर में लौटने की बात कही थी। रात भर घर न लौटने पर बुधवार सुबह परिजन विनय के घर पहुंचे। अंदर कमरे में उनका शव मिला। घटना के बाद से आरोपी विनय गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीओपी पीसी यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। विनय के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें