फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान ने किया झांसी का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड स्थित पर्वत केदार कांठा की चोटी पर तिरंगा फहरा कर वापस आने पर नवयुग स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा पर्वतारोही मोहम्मद फरहान का सम्मान किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फरहान ने झांसी का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बाहर दतिया गेट में कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य रहे। उन्होंने कहा कि जो इस परीक्षा में सफल हो जाते हैं, वही इतिहास लिखते हैं। फरहान ने झांसी का नाम रोशन किया है। दीनदयाल मिश्रा ने कहा कि पर्वतारोही फरहान को अपना लक्ष्य भेदने में दिलो-जान से मदद करने पर अकादमी एडवोकेट आकाश निगम का आभार व्यक्त करती है। मजहर अली ने कहा कि कि अकादमी मोहम्मद फरहान के बेहतर भविष्य की कामना करती है। तैराक हिमांशु कुशवाहा और एसएम मुशीर को भी सम्मानित कि या गया। छह वर्षीय शतरंज खिलाड़ी सैय्यद अनस अली को फूल माला पहनाकर सभी ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें