फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एलटीटी सुपरफास्ट में पकड़ा गया फर्जी टीटीई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों के टिकट चेक कर रसीद काट रहे एक फर्जी टीटीई को बुधवार को ऑन ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ ने पकड़ लिया। संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर झांसी जीआरपी के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बलिया के तिवारीपुर गांव निवासी अंकित तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12108) बुधवार सुबह झांसी पहुंचने वाली थी। ट्रेन में लखनऊ का टिकट चेकिंग स्टाफ तैनात था। स्टाफ स्लीपर कोच एस-8 में पहुंचा तो वहां एक युवक पहले से ही गले में रेलवे का पट्टा डालकर यात्रियों के टिकट जांच रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर युवक ने खुद को टीटीई बताया और कानपुर में तैनाती होने की बात कही, लेकिन उसके हावभाव और बातचीत पर शक होने पर स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। कोच में मौजूद यात्रियों ने बताया कि वह टिकट जांच के बाद जबरन रसीद बनाकर जुर्माने के नाम पर पैसे वसूल रहा था।
टिकट चेकिंग स्टाफ ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और झांसी पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी प्रभारी रामेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मेमो के आधार पर आरोपी अंकित तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महंगे शौक रखता है आरोपी
पुलिस के अनुसार अंकित तिवारी महंगे शौक रखता है और आलीशान होटलों में भोजन करता है, जबकि उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वह गले में भारतीय रेलवे का पट्टा पहने था, जिसमें एयरटेल पेमेंट बैंक का प्रीपेड कार्ड लगा हुआ था। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किला पर लाइब्रेरी का शिलान्यास करते शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी। स्रोत : कार्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें