फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टीटीई: झेलम एक्सप्रेस में कर रहा था अवैध वसूली, एक्स पर वीडियो शेयर होने के बाद जांच टीम ने पकड़ा

Thu, 23 Oct 2025 06:56 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रेलवे प्रशासन के मुताबिक जांच के दौरान एक व्यक्ति झांसी से ग्वालियर तक बिना टिकट यात्रा करते हुए स्वयं को टीटीई बताकर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे वसूलते पाया गया।
विज्ञापन
रेल कर्मियों के साथ फर्जी टीटीई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे से जम्मूतवी जा रही झेलम एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे एक व्यक्ति को टिकट चेकिंग स्टाफ ने पकड़ लिया। एक्स पर शिकायत के आधार पर टीम ने उसे पकड़ा। ट्रेनों में दीपावली को लेकर भीड़ है। कुछ लोग फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से अवैध वसूली में लग गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर 3:15 बजे झेलम एक्सप्रेस में झांसी से ग्वालियर के बीच कुशीनगर निवासी कमल कुमार जनरल व दिव्यांग कोच में टिकट की जांच करने लगा। उनसे अवैध वसूली भी की। इन्हीं में से किसी एक व्यक्ति को उस पर शक हुआ तो उसने इसकी वीडियो बनाकर एक्स पर रेलवे से शिकायत की। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ग्वालियर और कामर्शियल कंट्रोल की ओर से जांच के निर्देश जारी किए गए। सीटीआई ग्वालियर और आरपीएफ स्टाफ ने झेलम एक्सप्रेस में उक्त व्यक्ति की जांच की। उसके पास यात्रा का कोई टिकट भी नहीं था। टीम ने उससे पूछताछ की तो खुद को सेना का जवान बताया। टीम ने उसके कब्जे से 1620 रुपये बरामद किए। आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें