फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन: छठ पूजा को लेकर रेलवे ने किया 44 विशेष गाड़ियाें का संचालन, छ: झांसी से चलेगी

Thu, 23 Oct 2025 06:44 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि दीपावली व छठ पूजा को लेकर लखनऊ, पटना, पुणे, बरौनी, मुंबई व हड़पसर के लिए झांसी मंडल से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व को लेकर झांसी से छह एवं ग्वालियर स्टेशन से एक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे ने कुल 44 स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुरी, हडपसर, मुम्बई बांद्रा टर्मिनस, पटना, गोरखपुर के लिए अलग-अलग तिथियों में गाड़ियां चलाई हैं।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि दीपावली व छठ पूजा को लेकर लखनऊ, पटना, पुणे, बरौनी, मुंबई व हड़पसर के लिए झांसी मंडल से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। झांसी से हडपसर (01924), झांसी-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल (01926), झांसी-पुरी साप्ताहिक स्पेशल (01929), झांसी-ब्रांदा सुपरफास्ट स्पेशल (02199), झांसी-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल (04181), झांसी-पुणे त्योहार स्पेशल (04183) व ग्वालियर स्टेशन से ग्वालियर-बरौनी स्पेशल (04137) का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें