फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, खेत में चल रहा था काम, सात महिलाएं हुईं घायल, चार की हालत नाजुक

Tue, 01 Oct 2024 06:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सरकारी जमीन पर चोरी-छिपे पटाखों का निर्माण करा रहा था। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों का कहना है पटाखों में बारुद भरते समय अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मंगलवार दोपहर समथर कस्बा के पहाड़पुरा तिराहे के पास खेत में चोरी-छिपे चल रही पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से वहां आग लग गई। हादसे में सात महिलाओं समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चार महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

कस्बा निवासी आतिशबाज बन्ने खां सरकारी जमीन पर चोरी-छिपे पटाखों का निर्माण करा रहा था। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों का कहना है दोपहर करीब ढाई बजे पटाखों में बारुद भरते समय अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। 
विज्ञापन

हादसे में आरती (18) पुत्री लक्ष्मण, रोहिणी (16) रामकुमार, विनोद (18) सुखदेवी (46) पत्नी लक्ष्मण, शिवानी (18) पुत्री रवि, नसरीन (35) पत्नी बन्ने, लक्ष्मी साहू (40) पत्नी महेश समेत अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना पर सीओ हरिमोहन सिंह, थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया समेत अन्य पुलिस अफसर पहुंच गए। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें