रविवार की रात टूका गांव में हुए विस्फोट का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल भी एक घर में विस्फोट के बाद महिला की जान चली गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। बबीना पुलिस ने मामले की जांच शरू कर दी है।
थाना बबीना के टूका गांव में विस्फोट से हुई दो मौतों के बाद कोहराम मचा है। पिछले साल 3 मार्च 2019 को भी बबीना के कोटी चमरोआ गांव में रहने वालीं फूलन देवी के घर अचानक विस्फोट के चलते जान चली गई थी। इस तरह की कई घटनाएं इलाके में आसपास भी हो चुकी है।
रविवार को भी टूका गांव में हादसे के बाद ग्रामीण सहम गए थे। बताया गया है कि बबीना फायरिंग रेंज के पास कई पुराने गोले ग्रामीण उठा लाते। इसके बाद धोके में चलकर इन तरह की घटनाएं हो रहीं हैं। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने पहुचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच बबीना पुलिस ने शुरू कर दी है। सोमवार को ग्रामीणों व परिजनों के बयान लेकर पुलिस आगे की जांच शुरू करेगी।