फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंगाली गई ट्रेेेनें, प्लेटफार्म व पटरियां

Tue, 26 Jan 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध सामान और यात्रियों की विशेष रूप से निगरानी और तलाशी ली जा रही है। पूरे दिन प्रमुख ट्रेनों में चेकिंग का अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आरपीएफ व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार को स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉग स्क्वाएड के साथ वेटिंग हॉल, क्लॉक रूम, आने- जाने वाली ट्रेनों, प्लेटफार्म पर आने- जाने वाले यात्रियों, यार्ड, सरकुलेटिंग एरिया, रेल पटरियां, प्रवेश व निकास द्वार पर चेकिंग की गई।

रेलवे पुलों एवं आउटरों पर भी सशस्त्र जवानों की ड्यूटी लगाई गई। शाम को सीओ सिटी कल्याण सिंह के साथ चेकिंग की गई। चेकिंग में इंस्पेक्टर जीआरपी रविचंद्र मिश्र, प्रभारी निरीक्षक राजीव उपाध्याय, निरीक्षक सीआईबी संजय सिंह, उपनिरीक्षक ए के गोस्वामी, अमित मीणा, विकास पंचोली, नंदलाल मीणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


लावारिस बैग मिलने मचा हड़कंप
झांसी। सोमवार को रेलवे स्टेशन के वीआईपी मेन गेट पर एक लावारिस बैग रखा होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने बैग के मालिक की तलाश की, मगर कोई उसे लेने नहीं आया। बाद में मेटल डिडेक्टर की मदद से बैग को चेक करके खोला गया। बैग में पांच डिब्बे मिठाई के व दो कोट रखे हुए थे। सब कुछ सामान्य मिलने पर बैग को थाने लाया गया। यहां कुछ देर बाद बैग का मालिक हीरापुरा नगरा निवासी कमलजीत मौके पर पहुंच गया। बैग को पहचान ने पर उक्त व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें