फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी चुनावः खेमों में बंटे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव सात मार्च को कराए जाएंगे। नई तिथि के एलान के साथ ही निगम के सियासी गलियारे में हलचलें भी तेज हो गईं। भाजपा जहां चार सीटों पर दावा ठोंक रही वहीं, विपक्षी खेमा तीन सीटों से कम पर राजी नहीं हो रहा। ऐसे में भाजपा के साथ महापौर की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।
विज्ञापन

बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो गया। पार्षदों की निगाह तब से ही इन खाली सीटों पर है। सदन में संख्या बल के लिहाज से भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में है। कार्यकारिणी से उसके चार पार्षद बाहर हुए। इस लिहाज से भाजपा इतने पार्षद वापस कार्यकारिणी में भेजना चाहती है लेकिन, पार्टी सिर्फ तीन पार्षदों को ही अपने बलबूते जिताने की स्थिति में है। चौथे उम्मीदवार को जीतने के लिए उसे जोड़-तोड़ करना होगा। महापौर रामतीर्थ सिंघल के ऊपर इस चौथे उम्मीदवार को जीतने का पूरा दारोमदार है। निगम सूत्रों के मुताबिक भाजपा से मुकेश सोनी, सुनील नैनवानी, अंशु राय, गायत्री आदर्श गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, गोविंद शर्मा, प्रदीप खटिक, प्रियंका साहू, रमा कुशवाहा टिकट के दावेदारों में सबसे आगे हैं। इसी तरह बसपा से विमल किशोर उर्फ विक्की, कांग्रेस से विकास खत्री एवं निर्दलीय खेमे से दिनेश सिंह का चुनावी मैदान में उतरना तकरीबन तय माना जा रहा हालांकि चुनावी रणनीति के लिहाज से कोई दल अपने पत्ते पहले खोलने को राजी नहीं है।
उपसभापति का भी होगा चुनाव
कार्यकारिणी से जिन पार्षदों का कार्यकाल खत्म हुआ उसमें उपसभापति अनिल सोनी भी शामिल हैं लिहाजा उपसभापति का पद भी रिक्त हो गया। ऐसे में कार्यकारिणी चुनाव के तुरंत बाद उपसभापति पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। भाजपा के कई पार्षद अभी से इस पद पर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की तिथि तय कर दी गई है। इस बार पूरी कोशिश होगी कि तयशुदा तिथि पर कार्यकारिणी गठित हो जाए
रामतीर्थ सिंघल
महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें