संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। आबकारी विभाग की टीमों ने मंगलवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान, 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके बाद जन जागरुकता अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
टीम ने मंसिल माता मंदिर के पास, बस स्टैंड बरुआसागर, स्टेशन रोड बरुआसागर, कंपनी बाग, डेरा लक्ष्मणपुरा, भगवंतपुरा, हाटी में दबिश दी। इस दौरान 300 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 2450 किग्रा लहन मौके पर नष्ट की गई। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने चार अभियोग भी दर्ज कराए। इसके बाद, सार्वजनिक स्थानों पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया। चेतावनी पोस्टर लगवाए गए। स्कूलों, कॉलेज, विश्विद्यालय, अस्पतालों, बस अड्डों सहित अन्य स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।