फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग जिले में कमाएगा 1.85 अरब

Tue, 26 May 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शासन ने आबकारी विभाग को पिछले वर्ष से 24 फीसदी अधिक राजस्व एकत्र करना का लक्ष्य दिया है। इस दिशा में विभाग का शानदार आगाज हुआ है।
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष 2014-15 में शासन ने आबकारी विभाग को एक अरब तिरपन करोड़ अठहत्तर लाख रुपये का लक्ष्य आवंटित किया था, जिसके सापेक्ष विभाग ने 85 प्रतिशत प्राप्ति की थी जबकि, इस साल लक्ष्य में 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 में विभाग को जनपद से एक अरब पचासी करोड़ इक्कीस लाख रुपये का राजस्व एकत्र करना होगा। इस दिशा में विभाग की शुरुआत भी शानदार हुई है। वित्तीय वर्ष के प्रथम माह अप्रैल में विभाग ने 10.66 करोड़ रुपये का राजस्व बटोरा है।

देसी शराब का बढ़ा कोटा
झांसी। इस बार जिले में देसी शराब की बिक्री का कोटा भी बढ़ा दिया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 3,41,329 लीटर देशी शराब की अधिक बिक्री होगी। साल 2014 - 15 में 27,20,920 लीटर शराब की बिक्री हुई थी। जबकि, इस साल 30,62,249 लीटर शराब बेची जाएगी।
विज्ञापन


10 जून तक लेगा अभियान
झांसी। अवैध शराब के उत्पादन व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा 25 मई से 10 जून तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके टीमों का गठन कर दिया गया है। अभियान के दौरान होटल, ढाबों आदि की भी जांच होगी।
विज्ञापन


 
‘राजस्व लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष के पहले माह अप्रैल में विभाग को मोटा राजस्व हासिल हुआ है। वर्षांत तक तय लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।’
- प्रेमनारायण, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें