फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: परीक्षा समाप्त, अब कॅरिअर संवारने की तैयारी में विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राएं तैयारी में जुुट गए हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बुंदेलखंड का एकमात्र उच्च शिक्षा संस्थान है। इसमें जनपद के ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और व अन्य प्रदेशों के छात्र-छात्राएं यहां व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश लेते हैं।
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में इस बार करीब 23,285 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा देने के बाद अब छात्र-छात्राएं अपने कॅरिअर को संवारने की तैयारी में जुट गए हैं। कई ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिन्होंने अपनी मंजिल भी चुन ली है। बुंदेलखंड विवि में व्यावसायिक कोर्स के अलावा स्नातक और परस्नातक में झांसी के अलावा दतिया, शिवपुरी, छतरपुर सहित अन्य प्रदेशों के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कई ऐसे कोर्स हैं जिसमें मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश की व्यवस्था है तो वहीं कई में प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयन किया जाता है। संभावना है कि अप्रैल में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बात करें तो इनमें विभिन्न कोर्स में 5500 सीट हैं। वहीं, दूसरी ओर करीब 20 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की होड़ लग जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें