मोंठ। समथर में चिकन शॉप पर दुकानदार और ग्राहक के बीच मोलभाव को लेकर झगड़ा हो गया। दुकानदार ने ग्राहक के सिर में दो किलो का बाट दें मारा। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने युवक को मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। समथर कस्बा के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी मिथुन वाल्मीकि (29) कस्बे की ही एक दुकान पर चिकन खरीदने गया था। जहां 50 रुपये के मोलभाव को लेकर दुकानदार से झगड़ा हो गया। मिथुन का आरोप है कि दुकानदार ने उसके सिर में दो किलो का बाट मार दिया, इससे वह चुटहिल हो गया।युवक ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। संवाद