फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: Ex MP CM उमा भारती ने प्रशासन पर उठाए सवाल, बोलीं- इनकी गारंटी न मोदी दे सकते और न योगी, जानें मामला

Sat, 02 Aug 2025 07:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

कावड़ यात्रा में पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी आदत बदलो वोट मांगने आए उसे एक ही वचन लो कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रशासन दोगे। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य प्रदेश की सीएम उमा भारती ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा इनकी गारंटी ना तो मोदी जी दे सकते हैं और ना योगी जी। 

विज्ञापन

कावड़ यात्रा में पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी आदत बदलो वोट मांगने आए उसे एक ही वचन लो कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रशासन दोगे। भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रशासन दोनों बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन

इसलिए मैं मोदी जी और योगी जी को हमेशा बोलती हूं तुमने राजनीतिक सूचिका हटा दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया। राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री, विधायक और सांसद ने शिष्टाचार का पालन किया है। लेकिन अधिकारियों, पुलिस और प्रशासन की गारंटी ना मोदी जी दे पाएंगे और ना योगी जी। इनको ठीक करने के लिए नीचे से निकलना होगा। अब ऐसी गंगा निकलनी चाहिए जो नीचे से धरती को फाड़ कर ऊपर हिमालय की ओर जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें