फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: शहर में जिसने देखा उसने पूछा, अपने आप कैसे हिल रहा है पार्क का झूला!

Sat, 13 Jun 2020 03:04 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
पार्क में जांच करते सीओ
विज्ञापन
महानगर के एक पार्क में अपने आप हिलता हुए झूले का वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना। देखते-देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हो गया। वीडियो और चर्चा पुलिस तक पहुंची। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी जांच करने पहुंचे। पुलिस की जांच में यह वीडियो नंदनपुरा के कांशीराम पार्क का बताया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। माना जा रहा है कि किसी ने शरारत की है। पतले तार बांधकर झूले को हिलाया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन




वीडियो नंदनपुरा स्थित कांशीराम पार्क का बताया जा रहा 20 सेकेंड का यह वीडियो जिले में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रात के समय पार्क के अंदर झूला चलता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। महानगर में यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने सीओ को जांच के निर्देेश दिए। बृहस्पतिवार रात सीओ सिटी संग्राम सिंह व सीपरी पुलिस पार्क में जांच करने पहुंची। लोगों से जानकारी लेने के साथ ही पार्क के सामने लगे कैमरे भी खंगाले।

सीओ सिटी ने बताया कि वीडियो नंदनपुरा के कांशीराम पार्क का है। यह किसी की शरारत है, लेकिन वीडियो की हर स्तर पर जांच की जा रही है। अपने आप हिलते हुए झूले के वीडियो को देख हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। कोई इसे अजीबो गरीब घटना मान रहा था तो कोई मजाक, लेकिन लोगों ने वीडियो को जमकर शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें