फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ‘स्मार्ट’ झांसी के हर जोन में होंगे स्कूल, स्टेडियम और बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। अब झांसी विकास प्राधिकरण ‘स्मार्ट’ झांसी बनाएगा। जोनवार स्कूल, स्टेडियम से लेकर बाजार तक होंगे। सड़कों का भी जाल फैलेगा। ऐसे में एक जोन के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए दूसरे जोन में नहीं पड़ेगा। इससे पहले एजेंसी से सर्वे कराकर जोनवार पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

झांसी विकास प्राधिकरण का दायरा करीब 500 वर्ग किलोमीटर है। मगर मास्टर प्लान-2031 के तहत आगामी छह साल में 324 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई है। जल्द ही महायोजना को मंजूरी मिल सकती है। इसी के तहत अब पहली बार झांसी को 15 जोन में बांटकर संवारा जाएगा। इसके लिए जेडीए जून तक निविदा प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके जरिये निजी एजेंसी को झांसी के सर्वे की जिम्मेदारी जेडीए देगा। सर्वे के दौरान एजेंसी जो रिपोर्ट तैयार करेगी, उससे पता चलेगा कि किस क्षेत्र में किन-किन सुविधाओं का अभाव है। झांसी में अभी कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पार्क नहीं है। ऐसे में बच्चों को खेलने से लेकर बड़े-बुजुर्गों को घूमने में परेशानी होती है। उन्हें दूरदराज के इलाकों के जाना पड़ता है। इसके अलावा कहीं फुटकर बाजार नहीं है तो कहीं नए मार्ग बनाने की जरूरत है। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रख जेडीए झांसी में जोनवार विकास कार्य कराएगा।
विज्ञापन




15 फीसदी हरियाली का भी रखा जाएगा ध्यान

विकास कार्य कराने के साथ ही क्षेत्र को हरा-भरा रखने पर भी जेडीए का फोकस है। ऐसे में आवासीय, व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ ही क्षेत्र मे 15 फीसदी हरियाली बनाए रखने का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन




वर्जन..



निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुलाई से एजेंसी द्वारा सर्वे का काम शुरू होने की संभावना है। तीन महीने में एजेंसी सर्वे पूरा करके रिपोर्ट देगी। फिर झांसी को 15 जोन में बांटकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें