आरटीपीसीआर मशीन से 569, ट्रू नेट से 13 और एंटीजन किट से 483 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 379 संक्रमित सामने आए हैं। ये मरीज सीपरी बाजार, नंदनपुरा, आवास विकास, सिविल लाइन, शिवाजी नगर, बड़ाबाजार, दतिया गेट समेत विभिन्न इलाकों से मिले हैं।
झांसी में कोरोना वायरस की जांच कम होने के बावजूद काफी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। शनिवार को जांच के दौरान हर तीसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। अब झांसी में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2180 पहुंच गई है।
विज्ञापन
शनिवार को झांसी में 1065 नमूनों की जांच हुई। आरटीपीसीआर मशीन से 569, ट्रू नेट से 13 और एंटीजन किट से 483 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 379 संक्रमित सामने आए हैं। ये मरीज सीपरी बाजार, नंदनपुरा, आवास विकास, सिविल लाइन, शिवाजी नगर, बड़ाबाजार, दतिया गेट समेत विभिन्न इलाकों से मिले हैं।
अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2180 हो गई है। मेडिकल कॉलेज में 30, मिलिट्री अस्पताल में 147, जिला जेल में आठ और होम आइसोलेशन में 1679 मरीज हैं। निगेटिव रिपोर्ट आने पर अस्पताल से 12 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 330 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। जिले का रिकवरी रेट 93.26 प्रतिशत हो गया है।