चुनावी शोर थमने के बाद अब उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला वोटरों के हाथ में है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 53 उम्मीदवारों की किस्मत 23 फरवरी को मतपेटियों में कैद हो जाएगी। जीत का दावा तो हर उम्मीदवार कर रहा है, लेकिन मुख्य लड़ाई तो भाजपा, बसपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच ही नजर आ रही है। अब कौन बाजी मारता है, यह तो 11 मार्च को नतीजे आने पर ही पता लगेगा।
झांसी सीट से सर्वाधिक 18 प्रत्याशी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी से रवि शर्मा, कांग्रेस से राहुल राय, बहुजन समाज पार्टी से सीताराम कुशवाहा, राष्ट्रीय लोकदल से उमेश यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से लक्ष्मण सिंह, बुंदेलखंड क्रांति दल से सत्येंद्र पाल सिंह, परिवर्तन समाज पार्टी से राकेश सेन, लोकदल से रामनाथ साहू, शिवसेना से शंकर लाल कुशवाहा, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से अरविंद कुमार वर्मा, जन अधिकार मंच से अरुण कुमार साहू, हिंदूजन कांग्रेस से कृष्ण गोपाल द्विवेदी, निर्दलीय इमरान खान, भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी जितेंद्र सिंह भदौरिया, नीता तिवारी, रामकिशन रायकवार, सुनील प्रजापति, और संजीव कुमार सिंह शामिल हैं।
गरौठा विधानसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें समाजवादी पार्टी से दीपनारायण सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी से डा. अरुण कुमार मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी से जवाहर लाल राजपूत, राष्ट्रीय लोकदल से गुलाब सिंह, वैचारिक क्रांति पार्टी से अमर सिंह फौजी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से आत्माराम, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से बालाराम वर्मा, जन अधिकार मंच से राजेंद्र पाल, निर्दलीय ग्यादीन, डा. मधुपाल सिंह, रामगोपाल और सुशंती यादव शामिल हैं।
बबीना विधानसभा सीट से 13 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें बहुजन समाज पार्टी से कृष्णपाल राजपूत, समाजवादी पार्टी से यशपाल सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी से राजीव सिंह पारीछा, जन अधिकार मंच से कालीचरण कुशवाहा, राष्ट्रीय लोकदल से ओमवीर सिंह, शिवसेना से किरण देवी, सर्व संभाव पार्टी से पवन यादव, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी से रामसेवक शर्मा, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से लालाराम वर्मा, निर्दलीय ओमप्रकाश, धनीराम, रोहिंद्र कुमार और हरिओम शामिल हैं।
मऊरानीपुर विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें से समाजवादी पार्टी से डा. रश्मि आर्या, बहुजन समाज पार्टी से प्रागी लाल अहिरवार, भारतीय जनता पार्टी से बिहारी लाल आर्य, शिवसेना से अनिल श्रीवास, जन अधिकार मंच से जयप्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी बृजकुंवर, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से बृजलाल बिजरौनिया, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मनोहर, निर्दलीय तुलाराम, और द्रगपाल शामिल हैं।