फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे से आई अच्छी खबर, अब हर कोच में होगा अग्निशमन यंत्र

Tue, 13 Nov 2018 02:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
झांसी मंडल से संचालित होने वाली सभी सवारी ट्रेनों के कोचों में अब अग्निशमन यंत्र लगेंगे। पहले चरण में 280 कोचों में यह यंत्र लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने इसका टेंडर स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन


अभी ट्रेन में ड्राइवर, गार्ड के अलावा वातानुकूलित कोचों में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था होती हैं। अभी स्लीपर या जनरल कोच में आग लगने पर तुरंत अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आग को बुझाना मुमकिन नहीं हो पाता।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी मंडलों ने अब अपने यहां से संचालित ट्रेनों के हर कोच में अग्निशमन यंत्र लगाना शुरू कर दिए हैं। झांसी रेल मंडल प्रशासन ने भी अपने यहां से संचालित ट्रेनों के हर कोच में अग्निशमन यंत्र लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पहले चरण में 280 कोचों में यह यंत्र लगाए जाएंगे। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए टेंडर स्वीकृत कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होता है संचालन

रेल मंडल से ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल, झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, ग्वालियर से कोलकाता जाने वाली चंबल एक्सप्रेस, झांसी से बांद्रा जाने वाली झांसी- बांद्रा एक्सप्रेस, मानिकपुर/ खजुराहो से निजामुद्दीन जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति, झांसी से इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, खजुराहो से उदयपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, झांसी - इटावा एक्सप्रेस का संचालन होता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें