फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में त्रयोदशी का कार्यक्रम, युवक ने फंदा लगा दी जान

Thu, 26 Nov 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। थाना क्षेत्र के मगरौरा गांव में बुधवार को एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में उसकी चाची की त्रयोदशी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान लालजी पाल (33) के रूप में हुई। उसके चचेरे भाई रामपाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ दिन पहले लालजी की चाची श्रीदेवी (70) का निधन हो गया था। बुधवार को घर में उनकी त्रयोदशी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान लालजी ने घर के एक सुनसान कमरे में फंदा लगा लिया।
लालजी की पत्नी की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें