- गरौठा विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। दो साल पहले उत्तर प्रदेश कारपोरेशन लिमिटेड ने किसानों की खेतिहर जमीन में विद्युत पोल लगाए थे, जिसका मुआवजा न मिलने पर किसानों ने विधायक से शिकायत कर मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है।
किसानों की सहमति पर विद्युत हाईटेंशन लाइन निकाले जाने के लिए खेतिहर जमीन पर टावर लगाए गए थे। किसानों को विभाग द्वारा उचित मुआवजा दिए जाने का अधिकारियों को भरोसा दिलाया गया था लेकिन आधा दर्जन से अधिक किसानों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है। किसान चंद्रकांत पाठक, लालू पाल, महावीर रायकवार, प्रदीप वर्मा, तुलसीराम, सुरेश कुमार, जयप्रकाश की शिकायत पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मुआवजा दिलाने की मांग की।