- लक्ष्मी ने नकली किन्नरों पर कार्रवाई की मांग की
समथर। किन्नर समाज की नायक लक्ष्मी ने थाने में शिकायती पत्र देकर कुछ नकली किन्नरों पर मारपीट और जबरन धन उगाही के आरोप लगाए हैं। लक्ष्मी ने बताया कि ये लोग खुद को किन्नर बताकर शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक आयोजनों में जबरन पहुंचते हैं और लोगों से दुव्यवहार कर अवैध पैसे वसूलते हैं। जबकि समथर क्षेत्र की नायक की गद्दी मेरी है। मंगलवार को काफी संख्या में थाने पहुंचे किन्नरों ने समथर थाना प्रभारी से शिकायत की। लक्ष्मी ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो इन फर्जी किन्नरों ने उनके साथ मारपीट भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों की वजह से किन्नर समाज की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।