फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 48 घंटे बाद भी बुलेट सवार युवती का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड के पास डाकघर वाली गली निवासी दिलीप कुशवाहा के हाथ से फिल्मी अंदाज में मोबाइल लूटकर भागने वाली युवती का पुलिस 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि पुलिस का कहना है सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी दिलीप के मुताबिक, रविवार रात दोस्त का फोन आने पर घर के बाहर खड़ा होकर बात कर रहा था। रात 10.26 बजे बुलेट सवार तीन लोग पहुंचे। सबसे पीछे एक युवती बैठी थी। पास आते ही युवती ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद बुलेट सवार ग्वालियर हाईवे के रास्ते भाग निकले। दिलीप ने शोर मचाया लेकिन, कुछ देर बाद वह लोग आंखों से ओझल हो गए। दिलीप शिकायत लेकर ग्वालियर रोड पुलिस चौकी पहुंचा। मंगलवार को दिलीप सीपरी बाजार थाने पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें