फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा कथा कांड: कथावाचकों का बयान दर्ज करने के लिए सात दिन से चक्कर काट रही पुलिस, घर के बाहर चस्पा किया नोटिस

Sun, 06 Jul 2025 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

इटावा के बहुचर्चित कथावाचक कांड में कथावाचकों के बयान दर्ज करने में ही पुलिस चकरधिन्नी बन गई है। सात दिन में तीन बार इटावा जा चुकी पुलिस के सामने कथावाचक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के बहुचर्चित कथावाचक कांड में कथावाचकों के बयान दर्ज करने में ही पुलिस चकरधिन्नी बन गई है। सात दिन में तीन बार इटावा जा चुकी पुलिस के सामने कथावाचक नहीं आ रहे हैं। उनके सामने न आने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया था। वहीं, शनिवार को दोनों कथावाचक अग्रिम जमानत के लिए इटावा के कोर्ट जा पहुंचे। दोनों एक मामले में आरोपी हैं। इस वजह से ही दोनों पुलिस के सामने आने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन


21 जून को इटावा के दादरपुर गांव में अपनी जाति छुपाने के आरोप में कथावाचक मुकुट मणि और संत सिंह की पिटाई कर दी गई थी। अपमानित करने के लिए मुकुट मणि की चोटी काट दी गई। वीडियो सामने आने के बाद संत सिंह की तहरीर पर इटावा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, यजमान पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए दोनों कथावाचकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 28 जून को पूंछ इंस्पेक्टर जेपी पाल को विवेचना सौंपी गई।

कथावाचकों के बयान दर्ज कराने के लिए तीन बार पुलिस इटावा जा चुकी है, लेकिन दोनों घर में नहीं मिले। उनके सामने न आने पर पुलिस ने तीन जून को उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि एक मामले में नामजद होने से दोनों पुलिस के सामने आने से कतरा रहे हैं। पुलिस को 90 दिन में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें