फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 'मैंने तुम जैसे दरोगा सैकड़ों देखे हैं', आरोपी को पकड़ने पहुंचे दरोगा को प्रधान पति ने धमकाया

Sun, 06 Jul 2025 01:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दरोगा और प्रधान पति के बीच नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जांच अब सीओ टहरौली को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Jhansi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के उल्दन गांव में एक आरोपी को पकड़ने पहुंचे दरोगा से प्रधान पति की अभद्रता का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना 25 जून की बताई जा रही है। वीडियो में ग्राम प्रधान दरोगा से अभद्रता करते हुए बोल रहा है कि उसके रहते पुलिस आरोपी को पकड़कर गांव से नहीं ले जा सकती। उसने उन जैसे सैकड़ों दरोगा देखे हैं। दरोगा और प्रधान पति के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही लेकिन, आखिरकार दरोगा को लौटकर जाना पड़ा। 
विज्ञापन


दरोगा और प्रधान पति के बीच नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जांच अब सीओ टहरौली को सौंपी गई है। गुरसराय थाने में तैनात दरोगा प्रवीन कुमार नाबालिग के मामले में आरोपी की धरपकड़ के लिए 25 मई को उल्दन गांव पहुंचे थे। उल्दन निवासी धर्मेश, गब्बर उर्फ वीर सिंह एक नाबालिग का अपहरण कर ले गए। इसमें गांव के कमलेश, जाहर और रोहन भी शामिल थे। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 25 जून को दरोगा प्रवीण कुमार गांव में रोहन की तलाश में पहुंचे थे। यहां प्रधान पति दरोगा के सामने आ गया। दरोगा को धमकाने लगा। 

वायरल वीडियो में प्रधान पति दरोगा पर कई आरोप भी लगा रहा है। वहीं, दरोगा उसे कानून का पाठ पढ़ाता दिख रहा है। प्रधान पति इस दौरान सीने पर हाथ ठोकते हुए दरोगा से कहता है कि मेरी मर्जी के बिना उसे नहीं ले जा पाओगे। एक दिन ले गए थे, हम नहीं थे। मैंने तुम जैसे दरोगा सैकड़ों देखे हैं। प्रधान पति यहां तक कहता है कि इसे छू तक नहीं सकते। काफी देर तक नोंकझोक होने के बाद आखिरकार दरोगा को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान नाबालिग की मां भी वहां थी, लेकिन उसकी भी प्रधान पति के सामने एक न चली। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें