फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 1,916 करोड़ की परियोजनाओं के लिए पीडब्ल्यूडी से मांगे एस्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। जिले के विकास के लिए प्रस्तावित 4,901 करोड़ की 691 परियोजनाओं में 1,916 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद एस्टीमेट भेजने की तैयारी में विभाग जुट गया है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे कई रुके पड़े विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग ने सर्वे के बाद कार्ययोजना तैयार की। वर्ष 2025-26 की तैयार कार्ययोजना में 4,901 करोड़ रुपये की 691 परियोजनाएं शामिल की गईं। मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल हुए जिले के विधायकों व एमएलसी ने इन प्रस्तावों को मंजूर किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 1,916 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। फिलहाल शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्याें के एस्टीमेट मांगे गए हैं। जल्द ही विभाग स्वीकृत परियोजनाओं पर कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित कर कार्य शुरू कराएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से एस्टीमेट मांगे गए हैं। जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें